फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahat Fateh Ali Khan prase Diljit Dosanjh for sing Sanson Ki Mala as tribute to Nusrat Fateh Ali Khan

दिलजीत दोसांझ: 'बड़े-बड़े कलाकार भी घबरा जाते हैं', राहत फतेह अली खान ने सिंगर को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

Mon, 28 Sep 2026 06:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Sep 2026 06:25 PM IST
सार

Diljit Dosanjh: राहत फतेह अली खान ने दिलजीत दोसांझ को लेकर एक बड़ी बात कही है। उनका बयान चर्चा में आ गया है। आइए जानते उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया है। 
 

विज्ञापन
Rahat Fateh Ali Khan prase Diljit Dosanjh for sing Sanson Ki Mala as tribute to Nusrat Fateh Ali Khan
दिलजीत दोसांझ, राहत फतेह अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान 'सांसों की माला' गाना गाया। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यह गाना उस्ताद नुसरत फतेह अली खान का है। दिलजीत ने इस गाने को नुसरत को श्रद्धांजलि के तौर पर गाया था। अब नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खान ने दिलजीत की परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

क्या बोले राहत फतेह अली खान?
राहत फतेह अली खान ने नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि देने के लिए दिलजीत की तारीफ की है। उन्होंने 'सांसों की माला' गाने की दिलजीत की कोशिश की सराहना की। उन्होंने कहा, 'यह कहना गलत नहीं होगा कि खान साहब के गाने गाते समय बड़े-बड़े कलाकार भी घबरा जाते हैं। मगर दिलजीत ने इसके साथ पूरा इंसाफ किया है। उन्होंने पूरी ईमानदारी और पूरे दिल से इसे गाया है। हम इसे देख सकते हैं और सुन भी सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rahat Fateh Ali Khan prase Diljit Dosanjh for sing Sanson Ki Mala as tribute to Nusrat Fateh Ali Khan
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld
ट्रेंड में आया गाना
बता दें कि 'सांसों की माला पे' हाल ही में तब ट्रेंड करने लगा जब इसे हिट फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के एक अहम सीन में दिखाया गया।
विज्ञापन

दिलजीत ने रचा इतिहास
दिलजीत वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी कलाकार बने हैं। उनके 'ऑरा वर्ल्ड टूर' के हिस्से के तौर पर 12 सितंबर को हुए कॉन्सर्ट में लगभग 90,000 लोग शामिल हुए थे। 

Rahat Fateh Ali Khan prase Diljit Dosanjh for sing Sanson Ki Mala as tribute to Nusrat Fateh Ali Khan
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
फैंस ने लाइट जलाकर दिया दिलजीत का साथ
सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान अपने फैंस से बात की और इस मौके के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'यह पल इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा।' शो के दौरान, उन्होंने नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि के तौर पर 'सांसों की माला' गाया। फैंस ने अपने फोन की लाइटें जलाकर उनके साथ गाना गाया।

दिलजीत ने दुनियाभर में बनाई पहचान
  • दिलजीत ने पिछले एक दशक में दुनिया भर में अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है।
  • उन्होंने एड शीरन जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।
  • 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन' में दो बार नजर आ चुके हैं।
  • शो के होस्ट जिमी फैलन ने पहले उन्हें 'दुनिया का सबसे बड़ा पंजाबी कलाकार' बताया था और उनके साथ भांगड़ा भी किया था।

View this post on Instagram

A post shared by ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਕੰਗ (@kang_gurpartap)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed