फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prahar Trailer Launch Rajkummar Rao Starrer Film To Launch Trailer At Mumbai CSMT Station

मेकर्स की पहल: बड़े इवेंट या हॉल में नहीं, बल्कि इस खास जगह रिलीज होगा 'प्रहार' का ट्रेलर; 26/11 से है कनेक्शन

Sat, 26 Sep 2026 10:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:27 PM IST
सार

Prahaar Trailer: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बेहद खास जगह चुनी है। जानिए कहां रिलीज होगा प्रहार का ट्रेलर।  

विज्ञापन
Prahar Trailer Launch Rajkummar Rao Starrer Film To Launch Trailer At Mumbai CSMT Station
प्रहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'प्रहार' की कहानी सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके कानूनी संघर्षों पर आधारित है। मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की है। आमतौर पर फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च के लिए बड़े इवेंट और शानदार जगहों का चुनाव किया जाता है। लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर खास जगह रिलीज होने वाला है। 
विज्ञापन


कहां रिलीज होगा ट्रेलर? 
फिल्म का ट्रेलर किसी होटल या थिएटर में नहीं, बल्कि मुंबई के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर लॉन्च किया जाएगा। 'प्रहार' के ट्रेलर लॉन्च के लिए CSMT को चुनने की एक खास वजह भी है। फिल्म सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे में उज्ज्वल निकम ने सरकार की ओर से केस लड़ा था।
विज्ञापन


मुंबई आतंकी हमले के दौरान CSMT भी आतंकियों के निशाने पर था। इस हमले की कई दर्दनाक यादें इस स्टेशन से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में फिल्म की कहानी और उस दौर की घटनाओं से जुड़े इस स्थान पर ट्रेलर लॉन्च करना मेकर्स की एक खास पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Prahar Trailer Launch Rajkummar Rao Starrer Film To Launch Trailer At Mumbai CSMT Station
प्रहार - फोटो : यूट्यूब
उज्ज्वल निकम के किरदार में दिखेंगे राजकुमार राव
फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही राजकुमार राव के लुक और उनके किरदार को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं अभिनेता ललित प्रभाकर फिल्म में अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं। वामिका गब्बी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी।

26/11 के मुंबई आतंकी हमले पर पहले भी कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। हालांकि, 'प्रहार' की कहानी का फोकस इस मामले से जुड़ी कानूनी लड़ाई और कोर्टरूम के घटनाक्रम पर है। 

ये भी पढ़ें- रजा मुराद: मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर नाराज हुए एक्टर, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed