{"_id":"6ad0c23ea432d540b20a2fe9","slug":"ishita-dutta-support-deepika-padukone-on-8-hours-shift-timing-says-if-you-will-children-then-you-will-realise-2026-10-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इशिता दत्ता: क्या दीपिका के समर्थन में उतरीं 'दृश्यम 3' की अभिनेत्री? आठ घंटे शिफ्ट वाली मांग पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इशिता दत्ता: क्या दीपिका के समर्थन में उतरीं 'दृश्यम 3' की अभिनेत्री? आठ घंटे शिफ्ट वाली मांग पर कही ये बात
Thu, 15 Oct 2026 05:40 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:40 PM IST
सार
Ishita Dutta: दीपिका पादुकोण की आंठ घंटे की शिफ्ट वाली मांग पर 'दृश्यम 3' की अभिनेत्री इशिता दत्ता ने अपनी बात रखी है। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।
विज्ञापन
इशिता दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों जब दीपिका पादुकोण फिल्म 'स्पिरिट' से अलग हुईं, तो ऐसी खबरें आईं कि यह फैसला उनकी तरफ से 8 घंटे की शिफ्ट की मांग करने की वजह से लिया गया था। तब से बॉलीवुड में काम के लंबे घंटों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हाल ही में 'दृश्यम 3' की अभिनेत्री इशिता दत्ता ने दीपिका की मांग का समर्थन किया।
Trending Videos
इशिता दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ घंटे की शिफ्ट की मांग पर क्या बोलीं इशिता?
फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में इशिता ने कहा, 'आठ घंटे की शिफ्ट देना या न देना आपकी निजी पसंद है, इसलिए प्रोडक्शन हाउस मना कर सकता है। मगर इसे लेकर इतना बड़ा मुद्दा बनाना और इसे गलत ठहराने की कोशिश करना गलत है। ऐसे कई कलाकार हैं जो 12-15 घंटे काम करने के लिए तैयार हैं। लेकिन आप किसी दूसरे व्यक्ति की मांग को 'अनुचित' बताकर उसे कमतर नहीं आंक सकते।'

म्यूजिकल मूवी: कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; जारी किया पोस्टर
इशिता दत्ता
- फोटो : एक्स@starstudio18_
क्या है अभिनेत्री की इच्छा?
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'जब आप खुद एक बच्चे की मां बनती हैं, तब आपको समझ आता है कि इसमें कितनी मेहनत और समय लगता है। अगर मेरे पास भी ऐसी स्थिति होती जहां मैं मांग रख सकती, तो शायद मैं भी मांगती। मुझे नहीं लगता कि मैं अभी उस मुकाम पर हूं।'

दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कैसे लड़ती हैं अपनी लड़ाइयां?
इससे पहले दीपिका पादुकोण ने सीएनबीसी-टीवी 18 से बातचीत में बॉलीवुड में काम के माहौल और वेतन में समानता को लेकर चल रही बहस पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने कई स्तरों पर ऐसा किया है। यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मुझे लगता है कि जहां तक वेतन की बात है, मुझे इससे जुड़ी हर स्थिति का सामना करना पड़ा है। मुझे नहीं पता कि इसे क्या नाम दूं, मगर मैं हमेशा अपनी लड़ाइयां चुपचाप लड़ती आई हूं। पता नहीं क्यों, कभी-कभी ये बातें सार्वजनिक हो जाती हैं, जो मेरे तरीके से अलग है और मेरी परवरिश भी ऐसी नहीं रही है।'

दृश्यम 3 अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
'दृश्यम 3' का कलेक्शन
- बता दें कि दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है।
- 12 दिनों में इसने दुनियाभर में 501 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी।
- खबर लिखे जाने तक भारत में इसका कुल कलेक्शन 330.68 करोड़ रुपये हो गया है।
- इसमें अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज हैं।