इंशाअल्लाह: क्या फिर शुरू होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म? सलमान नहीं, अब आलिया के अपोजिट नजर आएगा यह सुपरस्टार
Alia Bhatt In Film Inshallah: फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के बाद आलिया भट्ट अब संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, यह कोई नई फिल्म नहीं बल्कि वह फिल्म है जिसकी भंसाली कुछ साल पहले घोषणा करके बंद कर चुके हैं।
विस्तार
हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की घोषणा हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आएंगी। अब सुनने में आया है कि निर्देशक एक बार फिर से आलिया के साथ काम करने वाले हैं। हालांकि, यह कोई नई फिल्म नहीं बल्कि साल 2019 में बनने जा रही 'इंशाअल्लाह' है, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।
- साल 2019 में भंसाली ने इस फिल्म की घोषणा की थी।
- इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले थे।
- फिल्म के जरिए सलमान और भंसाली 20 साल बाद साथ काम करने वाले थे।
- इससे पहले दोनों ने 1999 में रिलीज हुई 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया था।
- मेकर्स ने इस फिल्म को 2020 में रिलीज करने का प्लान बनाया था।
- हालांकि, बाद में सलमान और भंसाली के बीच क्रिएटिव डिफरेंस के चलते यह प्रोजेक्ट बंद कर दिया गया।
क्या है इस फिल्म का भविष्य?
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली इस फिल्म पर दोबारा काम शुरू कर चुके हैं। हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी के साथ कई और बदलाव किए गए हैं। अगर यह फिल्म बनती है तो 'गंगूबाई काठियावाडी' और 'लव एंड वॉर' के बाद आलिया और भंसाली का यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा।
शाहरुख खान हो सकते है कास्ट
फिल्मी दुनिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, इस मामले पर मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जहां सलमान खान फिलहाल अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वहीं शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ रिलीज होने के बाद उनके किसी प्रोजेक्ट के आने की खबर नहीं है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'लव एंड वॉर'
- बात करें फिल्म 'लव एंड वॉर' की तो इसका लेखन, निर्माण, एडिटिंग, संगीत और निर्देशन संजय लीला भंसाली ने ही किया है।
- फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- फिल्म की कहानी के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
- पहले ये फिल्म क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया।
- इसके बाद मार्च 2026 में फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई, लेकिन फिर इसे टाल दिया गया।
- अब यह 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।