फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Ravi Kishan actress Monalisa Break Silence on bhojpuri films Industry

मोनालिसा: रवि किशन के 'भोजपुरी सिनेमा के बर्बाद' बयान पर मोनालिसा क्या बोलीं? पवन-अक्षरा मामले पर कही ये बात

Mon, 26 Oct 2026 07:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Oct 2026 07:26 PM IST
सार

  • भोजपुरी सिनेमा में काम के स्तर में गिरावट और इंडस्ट्री के मौजूदा हालात को लेकर अभिनेता रवि किशन के बयान के बाद अब अभिनेत्री मोनालिसा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
  • उन्होंने उम्मीद जताई कि धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री फिर अपने पुराने स्तर पर लौट आएगी। 
  • पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच हाल ही में हुई घटना पर भी मोनालिसा से सवाल किया गया। जानिए उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
After Ravi Kishan actress Monalisa Break Silence on bhojpuri films Industry
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa

विस्तार

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि यहां काम के स्तर में गिरावट आ गई है। भोजपुरी सिनेमा के पतन पर रवि किशन की टिप्पणी को लेकर मोनालिसा ने भी अपनी बात रखी है। इसके अलावा जब उनसे पवन सिंह और अक्षरा की हालिया घटना पर सवाल किया गया तो उन्होंने किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि वे विवादों से दूर रहना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

भोजपुरी इंडस्ट्री में काम के स्तर पर क्या बोलीं मोनालिसा?
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मोनालिसा ने कहा, 'मैं काफी समय से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हूं, तो मुझे भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में इतनी जानकारी नहीं है। मगर, मेरे पति विक्रांत भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करते हैं, तो वे बताते हैं कि पहले के मुकाबले काम के स्तर में गिरावट आई है, लेकिन मुझे यकीन है कि धीरे-धीरे इंडस्ट्री पुराने स्तर पर आ जाएगी, क्योंकि भोजपुरी का झंडा हर जगह फहराता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

After Ravi Kishan actress Monalisa Break Silence on bhojpuri films Industry
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन ने क्या कहा था?
दरअसल, रवि किशन ने हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के पतन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि एक समय उनकी फिल्मों की सिल्वर जुबली होती थी, लेकिन आज वहां दर्शक नहीं हैं। उनके संसद पहुंचने के बाद इंडस्ट्री को बेच दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि भोजपुरी सिनेमा में काम क्यों कम हो गया और इंडस्ट्री को बदनाम करने के लिए कौन जिम्मेदार है? उनके इस बयान ने भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा स्थिति और उसमें काम के स्तर को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पवन सिंह-अक्षरा के मामले पर क्या बोलीं?
वहीं, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच हालिया घटनाक्रम को लेकर मोनालिसा ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, 'मुझे इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना है। मैं कंट्रोवर्सी से दूर रहना चाहती हूं। बस इतना ही कहना चाहूंगी कि पवन सिंह बहुत अच्छे हैं, तभी लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं'।' बता दें कि हाल ही में बिहार के मुंगेर जिले में आयोजित दुर्गा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार से माफी मांगी थी। कार्यक्रम में उन्होंने अक्षरा सिंह के कुछ हिट गाने भी गाए थे। इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम रोककर अक्षरा को अपना बाबू और बेटा बताया। साथ ही उनके पिता को अपना भैया और मां को अपनी भाभी कहा।

After Ravi Kishan actress Monalisa Break Silence on bhojpuri films Industry
अक्षरा सिंह और पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पावर स्टार ने मांगी थी अक्षरा से माफी
पवन सिंह ने मंच से कहा था, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भैया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना... अब एक बार चारों तरफ तालियां बजाओ'। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से यह भी पूछा कि कौन-कौन चाहता है कि वह और अक्षरा सिंह फिर से साथ नजर आएं। दर्शकों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया।  पवन सिंह ने कहा कि अगर ऊपर वाले ने चाहा, तो दोनों जल्द साथ नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed