Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBSE HSLC HSSLC Date Sheet 2027 Released: Check Class 10 and 12 Exam Schedule

मिजोरम बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की समय सारणी जारी, 8 फरवरी से 12वीं की परीक्षा; 10वीं की कब शुरू होंगी?

Tue, 10 Nov 2026 06:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 06:16 PM IST
सार

मिजोरम बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। दोनों कक्षाओं के प्रैक्टिकल फरवरी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। देखें 10वीं और 12वीं की पूरी डेटशीट...
 

विज्ञापन
MBSE HSLC HSSLC Date Sheet 2027 Released: Check Class 10 and 12 Exam Schedule
MBSE HSLC HSSLC Date Sheet 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने वर्ष 2027 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 8 फरवरी और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

MBSE HSSLC: 12वीं का टाइम-टेबल 2027

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं अंग्रेजी विषय के पेपर से शुरू होंगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:

 

विषय परीक्षा की तारीख
अंग्रेजी 8 फरवरी
M.I.L. (मिजो/हिंदी/नेपाली) 12 फरवरी
राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, बिजनेस स्टडीज, भौतिक विज्ञान 17 फरवरी
शिक्षा, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी 22 फरवरी
भूगोल, जीव विज्ञान 26 फरवरी
इतिहास, गणित, बिजनेस गणित 3 मार्च
अर्थशास्त्र, भूविज्ञान 8 मार्च
समाजशास्त्र 11 मार्च
कंप्यूटर साइंस (थ्योरी), होम साइंस (थ्योरी) 15 मार्च

 

MBSE HSLC: 10वीं का टाइम-टेबल 2027

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी। विषयवार कार्यक्रम नीचे दिया गया है:

 

विषय परीक्षा की तारीख
M.I.L.: हिंदी, मणिपुरी, मिजो, नेपाली, बंगाली, अल्टरनेटिव अंग्रेजी 10 फरवरी
अंग्रेजी 25 फरवरी
सामाजिक विज्ञान 19 फरवरी
विज्ञान (थ्योरी) 23 फरवरी
गणित 1 मार्च
होम साइंस, इंट्रोडक्टरी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कमर्शियल स्टडीज, नागरिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र 4 मार्च

 

कब होंगी 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

मिजोरम बोर्ड ने थ्योरी परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया है।

  • कक्षा 10वीं: होम साइंस और विज्ञान विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा 4 फरवरी 2027 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
  • विज्ञापन
  • कक्षा 12वीं: पीसीबी, कंप्यूटर साइंस, भूगोल और अन्य विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी 2027 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

मिजोरम बोर्ड की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों की मदद से बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर परीक्षा से संबंधित सेक्शन खोलें।
  3. HSLC या HSSLC Examination Routine 2027 का लिंक खोजें।
  4. अपनी कक्षा के अनुसार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  5. टाइम-टेबल की PDF खुलने पर उसे डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य में उपयोग के लिए डेटशीट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed