फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Students Get a Chance to Showcase Design Skills, Apply for FDDI Competition by November 30

सीबीएसई: डिजाइन और इनोवेशन में दिखाएं अपना हुनर, एफडीडीआई ने शुरू की राष्ट्रीय प्रतियोगिता; कैसे करें आवेदन?

Sun, 27 Sep 2026 10:23 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 27 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए डिजाइन और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है, जिसके लिए छात्र नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Students Get a Chance to Showcase Design Skills, Apply for FDDI Competition by November 30
CBSE Board - फोटो : Official Website

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के छात्रों को डिजाइन और नवाचार में हुनर दिखाने का मौका दे रहा है। इसके डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट लिए फुटवियर डिजाइन एंड (एफडीडीआई) ने छात्रों के लिए डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। छात्र प्रतियोगिता के लिए 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, डिजाइन सोच और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान, टिकाऊपन और उपयोगकर्ता की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन तथा स्थानीय शिल्प एवं सामग्रियों से जुड़े विषयों पर नवाचार प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रतियोगिता में देशभर के मान्यता प्राप्त और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा नौवीं दसवीं, 11वीं और 12वीं के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


स्कूलों को एक नोडल शिक्षक या समन्वयक नियुक्त करना होगा। साथ ही ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम में से किसी एक का चयन कर प्रत्येक थीम के लिए निर्धारित प्रविष्टियां समयसीमा के भीतर जमा करनी होंगी। क्षेत्रीय स्तर की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिता के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • एफडीडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • डिजाइन प्रतियोगिता से जुड़े रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, कक्षा, स्कूल और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  • प्रतियोगिता के लिए मांगी गई डिजाइन/एंट्री तैयार करके अपलोड करें।
  • भरी गई सभी जानकारी और अपलोड की गई एंट्री को ध्यान से जांचें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन का प्रमाण सुरक्षित रखें।

स्वच्छता का मुाहम छात्र करेंगे श्रमदान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई के साथ छात्रों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस)-2026 अभियान में छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed