फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BTEUP Re-evaluation Result 2026 Released for June Exams, Check Revised Marks

बीटीईयूपी: जून 2026 की परीक्षाओं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, समझें सभी स्टेप्स

Mon, 12 Oct 2026 03:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2026 की परीक्षाओं के री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BTEUP Re-evaluation Result 2026 Released for June Exams, Check Revised Marks
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बीटीईयूपी ने जून 2026 की परीक्षाओं का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध कर दिया है। जिन भी विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in या रिजल्ट पोर्टल पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए नामांकन संख्या (Enrolment Number) सहित मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया?

री-इवैल्यूएशन के तहत मूल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है। इसके बाद संशोधित अंक या परिणाम उपलब्ध कराया जाता है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में दर्ज सभी जानकारियों और अंकों को ध्यान से जांचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट में गड़बड़ी होने पर क्या करें?

विद्यार्थियों को रिजल्ट में अपना नाम, एनरोलमेंट नंबर और संशोधित अंकों की जांच कर लेनी चाहिए। यदि किसी जानकारी में गड़बड़ी दिखाई देती है या रिजल्ट से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो संबंधित संस्थान से संपर्क करें और आगे की प्रक्रिया के लिए बोर्ड के आधिकारिक निर्देश देखें।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिजल्ट

जून 2026 की परीक्षा का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले बीटीईयूपी की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर “View Result of re-evaluation June - 2026” लिंक तलाशें।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्धारित स्थान पर अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
  • मांगी गई अन्य जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट में संशोधित अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड या सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed