{"_id":"6ac67b9a1dc0b4f7e60c7a1a","slug":"meat-shops-will-not-open-near-temples-during-navratri-ashram-news-c-340-1-del1011-158200-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नवरात्र में मंदिरों के आसपास नहीं खुलेगी मीट की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नवरात्र में मंदिरों के आसपास नहीं खुलेगी मीट की दुकानें
विज्ञापन
एमसीडी ने मंदिरों और रामलीला स्थलों पर सफाई, फॉगिंग और कचरा उठाने के विशेष इंतजाम के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान दिल्ली में मंदिरों और रामलीला स्थलों के आसपास मीट की दुकानें बंद रहेंगी। एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने और प्रमुख मंदिरों व रामलीला स्थलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा है।
सत्या शर्मा ने कहा कि नवरात्र के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन और रामलीला का मंचन होता है। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों की भीड़ को देखते हुए स्वच्छता के साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को मंदिरों और रामलीला स्थलों के आसपास मीट की दुकानों के संचालन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
सफाई और कचरा उठाने पर जोर
निगम ने धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा है। नियमित सफाई के अलावा जरूरत के अनुसार चूने का छिड़काव कराने तथा आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए गए हैं। कूड़ेदानों से कचरे का समयबद्ध उठान सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग
नवरात्र के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मच्छरों और अन्य कीटों की रोकथाम के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। जरूरत के अनुसार एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों को सफाई, कचरा उठाने और कीट नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के साथ रामलीला स्थलों का निरीक्षण करने को कहा गया है।