फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   B.Tech student secures 1-22 crore package in IIIT-Delhi campus placement

कैंपस प्लेसमेंट ऑफर: बीटेक से की पढ़ाई, अब छात्र को मिला 1.22 करोड़ का पैकेज; 200 कंपनी पहुंचीं

Wed, 07 Oct 2026 06:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Oct 2026 06:00 PM IST
सार

आईआईआईटी दिल्ली के कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को इस बार बेहतर सैलरी पैकेज मिले हैं। बीटेक के एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये का पैसेज ऑफर हुआ है। इस बार प्लेसमेंट में 200 कंपनियां पहुंची थीं। कुल प्लेसमेंट 91.42 फीसदी रहा।

विज्ञापन
B.Tech student secures 1-22 crore package in IIIT-Delhi campus placement
बीटेक छात्र को 1.22 करोड़ का पैसेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली के कैंपस प्लेसमेंट में इस बार छात्रों को बेहतर पैकेज ऑफर मिले है। बीटेक के एक छात्र को कंपनी ने 1.22 करोड़ रुपये से अधिक का सर्वाधिक पैकेज ऑफर किया। इस बार प्लेसमेंट में 200 कंपनियों ने हिस्सा लिया। जबकि प्लेसमेंट का प्रतिशत 91.42 रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

प्लेसमेंट में बीटेक छात्रों का औसत सालाना पैकेज 20.77 लाख रुपये रहा। जबकि एमटेक छात्रों का औसत पैकेज 17.05 लाख रुपये का मिला। सभी पाठ्यक्रमों को मिलाकर औसत पैकेज 19.59 लाख रुपये रहा। वहीं 1.22 करोड़ से अधिक का पैकेज बीटेक छात्र को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एमटेक में सर्वाधिक पैकेज 38.48 लाख रुपये का रहा। वहीं विदेशी कंपनियों से अधिकतम 48.65 लाख रुपये के पैकेज का ऑफर छात्र को किया गया। बता दें कि इस बार कैंपस प्लेसमेंट में 200 कंपनियां शामिल हुई थी। 

विज्ञापन

इसमें फुल टाइम रोजगार देने वाली कंपनियां 163 और इंटर्नशिप ऑफर करने वाली 37 कंपनियां थी। कंपनियों की ओर से 868 छात्रों को प्लेसमेंट का ऑफर दिया गया। इसमें 682 छात्रों को फुल टाइम रोजगार का ऑफर और 186 को इंटर्नशिप ऑफर की गई।

वहीं पाठ्यक्रम के अनुसार सबसे ज्यादा प्लेसमेंट बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन (सीएसडी) के छात्रों का 100 फीसदी रहा। इसके बाद बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) में 98.26 फीसदी, सीएसएएम में 94.55 फीसदी, सीएसएसएस में 92.68 फीसदी और सीएसएआई में 92 फीसदी छात्रों को ऑफर मिले। बीटेक ईसीई में यह आंकड़ा 69.70 फीसदी रहा। जबकि एमटेक सीएसई में 95.16 फीसदी और एमटेक ईसीई में 83.93 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed