फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Who is Heeral Sadhu? She qualified for World Skate Games after winning 4 gold medals

कौन हैं हीरल साधु?: वर्ल्ड स्केट गेम्स में किया क्वालीफाई, आधी रात दिल्ली की सड़कों पर करती थीं प्रैक्टिस

Mon, 21 Sep 2026 08:50 AM IST
अनुज कुमार काजल कुमारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
काजल कुमारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 08:50 AM IST
सार

20 वर्षीय स्केटर हीरल साधु ने संघर्षों को पार करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का टिकट हासिल किया है। उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर आधी रात तक स्केटिंग का अभ्यास, पिता की कार की सुरक्षा और 300 किलोमीटर दूर ट्रैक पर अभ्यास जैसे संघर्षों का सामना किया।

विज्ञापन
Who is Heeral Sadhu? She qualified for World Skate Games after winning 4 gold medals
स्केटर हीरल साधु - फोटो : X/@heeral_sadhu

विस्तार

दिल्ली की सड़कों पर आधी रात तक स्केटिंग की प्रैक्टिस, सुरक्षा के लिए पीछे चलती पिता की कार और करीब 300 किलोमीटर दूर ट्रैक पर अभ्यास-इन संघर्षों को पार करते हुए 20 वर्षीय स्केटर हीरल साधु ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का टिकट हासिल किया है। एक से पांच सितंबर तक आयोजित इंडिया टीम सिलेक्शन ट्रायल में हीरल ने चार स्वर्ण पदक जीतकर वर्ल्ड स्केट गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

विज्ञापन


हीरल ने 500 मीटर रेस, 1000 मीटर रेस, 10 किलोमीटर प्वाइंट रोड रेस और 15 किलोमीटर एलिमिनेशन रोड रेस में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वह 2016 से 2025 तक लगातार नेशनल चैंपियन रही हैं।
विज्ञापन


हीरल की प्रमुख उपलब्धियों में 2023 हांग्झोऊ एशियन गेम्स का कांस्य पदक शामिल है। उन्होंने संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन और आरती कस्तूरी राज के साथ महिलाओं की 3000 मीटर स्पीड स्केटिंग रिले में भारत को कांस्य दिलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक के अलावा 2024 वर्ल्ड स्केट यूरोपियन सीरीज में रजत और कांस्य पदक जीते। इटली में आयोजित वर्ल्ड स्केट गेम्स 2024 में उन्होंने विश्व रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल किया।


दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रैक नहीं होने के कारण हीरल ने कोच राहुल कौशिक के साथ रात में खाली सड़कों पर अभ्यास किया। सुरक्षा के लिए पिता कार से पीछे चलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed