फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather to change due to a western disturbance; rain likely on the 29th.

Delhi NCR News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 29 को बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश से न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री पर पहुंचा, दो दिन बाद एक से दो डिग्री की और गिरावट संभव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मानसून की विदाई के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अक्तूबर में तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी और बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को राजधानी में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके प्रभाव से राजधानी में दोपहर या दोपहर बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार तड़के आई आंधी और बारिश का असर सोमवार के तापमान पर भी दिखाई दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed