Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two AQI figures in Delhi have caused confusion

370 या 3036: दिल्ली की हवा कितनी जहरीली? एक्यूआई के दो आंकड़ों ने बढ़ाया भ्रम

Tue, 10 Nov 2026 03:37 AM IST
Vijay Singh Pundir संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 10 Nov 2026 03:37 AM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस अंतर की प्रमुख वजह प्रदूषण मापने की तकनीक और एक्यूआई की गणना के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पैमाने हैं। सीपीसीबी और निजी एजेंसियां एक ही तरीके से हवा की गुणवत्ता नहीं मापतीं। इसलिए दोनों के आंकड़ों की सीधे तुलना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
Two AQI figures in Delhi have caused confusion
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद सोमवार को दिल्ली की हवा कितनी प्रदूषित रही, इसे लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। सवाल था कि राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 है या 3000 के पार? इसकी वजह एक ही समय पर प्रदूषण की दो अलग-अलग रीडिंग सामने आना था।

विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली का औसत एक्यूआई 370 दर्ज किया, जबकि एक निजी प्लेटफॉर्म पर यह आंकड़ा 3,036 पहुंच गया। दोनों आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर देखकर लोग भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, इस अंतर की प्रमुख वजह प्रदूषण मापने की तकनीक और एक्यूआई की गणना के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पैमाने हैं। सीपीसीबी और निजी एजेंसियां एक ही तरीके से हवा की गुणवत्ता नहीं मापतीं। इसलिए दोनों के आंकड़ों की सीधे तुलना मुमकिन नहीं है। दरअसल, सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे निजी प्लेटफॉर्म से पश्चिमी दिल्ली के एमबीएस नगर, चौखंडी के कम्युनिटी मॉनीटर पर एक्यूआई 3036 दिखाया गया। इस दौरान पीएम2.5 का स्तर 1599 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और पीएम10 का स्तर 1924 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज था। वहीं, सीपीसीबी इस वक्त दिल्ली का एक्यूआई करीब 370 बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषकों के लिए अलग तकनीक
सीपीसीबी के निगरानी केंद्रों पर हवा में मौजूद अलग-अलग प्रदूषकों की मात्रा मापने के लिए अलग-अलग वैज्ञानिक उपकरण और तकनीक इस्तेमाल की जाती हैं। इनमें पीएम 2.5, पीएम 10 बीटा रे अटेन्यूएशन तकनीक से मापा जाता है। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के लिए केमिल्यूमिनसेंस, सल्फर डाइऑक्साइड के लिए यूवी फ्लोरेसेंस तकनीक अपनाई जाती है। इसी तरह कार्बन मोनोऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषक को मापने के अलग वैज्ञानिक तरीके हैं। इनकी माप के आधार पर निर्धारित भारतीय मानकों के अनुसार एक्यूआई की गणना की जाती है। वहीं, कई निजी एजेंसियां सेंसर आधारित तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। इन सेंसरों से हवा में मौजूद कणों की सांद्रता का अनुमान लगाया जाता है। इनकी रीडिंग और गणना का तरीका सरकारी निगरानी केंद्रों से अलग होता है। इसमें सेंसर की गुणवत्ता, कैलिब्रेशन, तापमान, नमी, हवा की गति समेत नजदीकी की परिस्थितियां भी रीडिंग को प्रभावित करती हैं।

निजी एजेंसियां वायु प्रदूषण मापने के लिए सेंसर आधारित तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। इसमें पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर का पता लगाने के लिए ऑप्टिकल पार्टिकल सेंसर लगाए जाते हैं, जबकि गैसीय प्रदूषकों की निगरानी के लिए इलेक्ट्रोकेमिकल और मेटल ऑक्साइड सेमीकंडक्टर सेंसर का उपयोग होता है। दिल्ली जैसे शहरों में इस तकनीक की अपनी सीमाएं हैं। यहां मौसम में तेजी से बदलाव, खासकर हवा में नमी और तापमान के उतार-चढ़ाव का असर सेंसर की रीडिंग पर पड़ता है। ऐसे में आंकड़ों में बड़ा अंतर आ सकता है। इसके विपरीत, सीपीसीबी की निर्धारित मापन प्रक्रिया और मानकीकृत पैमाना तुलनात्मक रूप से अधिक स्थिर और विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराते हैं। -प्रो. मुकेश खरे, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी दिल्ली


परिवेशी वायु गुणवत्ता के लिए सीपीसीबी 15 मिनट का अंतराल लेता है। इतनी देर में स्रोत से निकलने वाला प्रदूषक हवा में घुल जाता है। जबकि सेंसर बेस्ड तकनीक के आंकड़े रीयल टाइम होते हैं। इसमें मौसमी दशाओं का बड़ा असर होता है। हमारा अपना अनुभव है कि सेंसर बेस्ड तकनीक के नजदीक अगर हवा तेज चल जाए, वातावरण में नमी या तापमान बढ़ जाए तो उसके आंकड़े एकदम बदल जाते हैं। जबकि सीपीसीबी के स्टेशन साथ यह नहीं है। एक्यूआई के आंकड़ों में इतने बड़े अंतर की वजह यह भी हो सकती है। -शांभवी शुक्ला, प्रोग्राम डायरेक्टर, क्लीन एयर एंड सस्टेनिबिलिटी प्रोग्राम, सीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed