{"_id":"6aca59759406154dd40f8b71","slug":"traffic-police-implement-diversions-for-navratri-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158656-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नवरात्र को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने लागू किया डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नवरात्र को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने लागू किया डायवर्जन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान झंडेवाला मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 10 से 20 अक्तूबर 2026 तक मंदिर के आसपास रानी झांसी रोड और इससे जुड़ी सड़कों पर पैदल आवाजाही बढ़ने के साथ यातायात का दबाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यातायात पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली से करोल बाग जाने वाले वाहन चालक पंचकुइयां मार्ग और बग्गा की ओर से जा सकते हैं। वहीं, तीस हजारी से वंदे मातरम मार्ग या करोल बाग जाने के लिए न्यू रोहतक रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली से आईएसबीटी जाने वाले वाहन चालक मिंटो रोड और राजघाट के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
एडवाइजरी के अनुसार, पंचकुइयां गोलचक्कर से आने वाले वाहनों को बग्गा गोलचक्कर की ओर डायवर्ट कर फैज रोड से आगे भेजा जाएगा। वहीं, झंडेवाला गोलचक्कर पर अजमेरी गेट की ओर से आने वाले और रानी झांसी फ्लाईओवर की तरफ जाने वाले वाहनों को डीबीजी रोड होते हुए फैज रोड की ओर डायवर्ट करेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, डायवर्जन के संकेतों पर ध्यान देने और मौके पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।