{"_id":"6a9cc947cde272869a028313","slug":"two-youths-drowned-in-the-hindon-river-in-the-bisrakh-police-station-area-of-greater-noida-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: नाव में रस्सी बांधते समय हिंडन में डूबे दो युवक, देर रात तक तलाश में जुटी रही एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: नाव में रस्सी बांधते समय हिंडन में डूबे दो युवक, देर रात तक तलाश में जुटी रही एनडीआरएफ
Sun, 06 Sep 2026 07:30 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:30 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की पहचान शिव राजपूत (19) और सौरव (20) के रूप में हुई है। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी दिहाड़ी पर काम करने वाले दोनों युवक यूसुफपुर चक में किराये के मकान में सपरिवार रहते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में यूसुफपुर चक गांव के पास शनिवार शाम हिंडन नदी में नाव संचालन के लिए रस्सी बांधने के दौरान एक युवक पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए पानी में उतरा दूसरा युवक भी गहरे पानी में समा गया। तेज बहाव में दोनों बह गए। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बाद में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बुलाई गईं। स्टीमर और गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दोनों युवकों की तलाश जारी रही।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की पहचान शिव राजपूत (19) और सौरव (20) के रूप में हुई है। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी दिहाड़ी पर काम करने वाले दोनों युवक यूसुफपुर चक में किराये के मकान में सपरिवार रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक बहलोलपुर और यूसुफपुर चक के बीच हिंडन नदी पर कुछ लोग नाव चलाकर लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाते हैं। इसके लिए यात्रियों से दस रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
नाव को सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने और बहाव में उसके डगमगाने से बचाने के लिए नदी के दोनों छोर पर खूंटे के सहारे रस्सी बांधी जाती है। इसी रस्सी को पकड़कर नाविक नाव को नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे तक ले जाते हैं। शनिवार शाम करीब 5 बजे नाव संचालन से जुड़े एक व्यक्ति ने एक युवक को 500 रुपये देकर नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक रस्सी बांधने के लिए भेजा। रस्सी बांधने के पानी में उतरा युवक नदी के गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दूसरा युवक उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया। तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी डूब गया।
विज्ञापन
एसीपी सेंट्रल नोएडा कमलेश कांत ने बताया कि हिंडन नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों युवकों के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग लगातार बचाव दल से दोनों युवकों को जल्द तलाशने की मांग कर रहे हैं। वहीं, आसपास के लोग भी मौके पर जमा रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेते रहे।