Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Short circuit in the projector room during a film screening at a mall in Greater Noida

रामायण फिल्म के शो के दौरान शॉर्ट सर्किट: प्रोजेक्टर रूम से निकलने लगा धुआं, मॉल में मची अफरा-तफरी

Fri, 06 Nov 2026 12:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 06 Nov 2026 12:39 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल स्थित यूएस सिनेमा में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे ऑडिटोरियम नंबर-10 में रामायण फिल्म का शो चल रहा था। इसी दौरान प्रोजेक्टर रूम में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। 

विज्ञापन
Short circuit in the projector room during a film screening at a mall in Greater Noida
रामायण फिल्म के शो के दौरान प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के यूएस सिनेमा में गुरुवार शाम फिल्म रामायण की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक प्रोजेक्टर रूम से धुआं निकलने लगा। धुआं फैलते ही सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर फिल्म का शो बीच में ही रोक दिया गया और ऑडिटोरियम खाली करा लिया गया। घटना के चलते सिनेमा के तीन ऑडिटोरियम में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करनी पड़ी। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल स्थित यूएस सिनेमा में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे ऑडिटोरियम नंबर-10 में रामायण फिल्म का शो चल रहा था। इसी दौरान प्रोजेक्टर रूम में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे तार गर्म होने लगे और वहां धुआं फैल गया। प्रोजेक्टर से धुआं निकलता देख सिनेमा हॉल में मौजूद दर्शक घबरा गए। इसके बाद सिनेमा प्रबंधन ने तत्काल शो रुकवाकर लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिटोरियम नंबर-10 में उस समय करीब 25 दर्शक फिल्म देख रहे थे। वहीं पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से तारों में लगी आग को शुरुआती स्तर पर ही बुझा दिया। इसके बाद ऑडिटोरियम में मौजूद करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद एहतियातन तीन ऑडिटोरियम में स्क्रीनिंग रोक दी गई। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम और बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि धुएं के कारण किसी दर्शक या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। शो बीच में रुकने से दर्शकों को हुई असुविधा के बाद सिनेमा प्रबंधन की ओर से टिकट की रकम भी वापस कर दी गई। प्रारंभिक जांच में प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण तार गर्म होने और धुआं निकलने की बात सामने आई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed