{"_id":"6ac35e21c2b523dc9c0c9188","slug":"security-team-at-noida-dlf-mall-caught-woman-stealing-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में 'घी चोर': डीएलएफ मॉल में महिला को स्टोर कर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ा, बिल भुगतान के बाद मामला शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में 'घी चोर': डीएलएफ मॉल में महिला को स्टोर कर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ा, बिल भुगतान के बाद मामला शांत
Mon, 05 Oct 2026 01:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:52 PM IST
सार
नोएडा के डीएलएफ मॉल में एक महिला को सिक्योरिटी टीम ने पकड़ा है। महिला पर एक स्टोर से घी और एक अन्य सामान बिना भुगतान किए ले जाने का आरोप है। सीसीटीवी जांच के बाद महिला की पहचान की गई थी।
विज्ञापन
डीएलएफ मॉल में महिला पर चोरी का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के डीएलएफ मॉल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को मॉल के सिक्योरिटी टीम के द्वारा पकड़कर ले जाते हुए दिखाया गया है। महिला पर मॉल की एक दुकान से बिना भुगतान सामान ले जाने का गंभीर आरोप लगा था।
विज्ञापन
यह घटना थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल की है। वायरल वीडियो में महिला पर ली मार्च दुकान से घी और एक अन्य सामान बिना भुगतान लिए जाने का आरोप लगा। वीडियो में यह भी दावा किया गया कि मॉल में पहले भी ऐसी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मॉल की सिक्योरिटी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद महिला की पहचान की। सामान ले जाने के आरोप को लेकर मॉल में महिला और सुरक्षा दल के बीच विवाद हुआ। डीएलएफ चौकी इंचार्ज के अनुसार, यह विवाद बिना पैसे दिए सामान ले जाने के कारण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
बाद में महिला ने चोरी किए गए सामान के बिल का पूरा भुगतान कर दिया। भुगतान होने के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी और मामला शांत हो गया। बिल चुकाने के बाद महिला मौके से चली गई। इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।