{"_id":"6acd2b1fac6553602a00f4e4","slug":"auto-rickshaw-driver-strangled-to-death-two-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104058-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अप्पू घर के सामने मृत अवस्था में मिले ऑटो रिक्शा चालक के शव के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार। पुल
- फोटो : सांकेतिक
कंपनी से काम छूटने की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
8 अक्तूबर को की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश मंडल उर्फ मक्कड़ (37 वर्ष, निवासी दरभंगा, बिहार) और गणेश कुमार उर्फ कल्लू (25 वर्ष, निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी अरविंद (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के हीरा नगर में अकेले रहकर ऑटो चलाता था। बीती 9 अक्तूबर को पुलिस को अप्पू घर के सामने सेक्टर-29 पार्किंग के पास झाड़ियों में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक अरविंद आरोपी मुकेश का ऑटो एक निजी कंपनी में चलाता था। अरविंद नशा करने का आदी था और समय पर कर्मचारियों को लाने-ले जाने का काम नहीं करता था। इस लापरवाही के कारण कंपनी ने मुकेश के ऑटो का कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया था। इसके अलावा, अरविंद अक्सर मुकेश के साथ गाली-गलौज भी करता था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए मुकेश ने अपने साथी गणेश के साथ मिलकर 8 अक्तूबर को अरविंद की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर भाग गए। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
-- --
ऑटो चालक की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। अगर हत्या मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। - विष्णु प्रसाद, सहायक पुलिस आयुक्त, डीएलएफ, गुरुग्राम

अप्पू घर के सामने मृत अवस्था में मिले ऑटो रिक्शा चालक के शव के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार। पुल- फोटो : सांकेतिक