फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grand Durga Puja Festival in West Vinod Nagar: A Wonderful Confluence of the Culture and Traditions of Mithilanchal

पश्चिमी विनोद नगर में भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव: मिथिलांचल की संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Grand Durga Puja Festival in West Vinod Nagar: A Wonderful Confluence of the Culture and Traditions of Mithilanchal
पश्चिमी विनोद नगर में सजी मां दुर्गा की भव्य पूजा,मिथिला की संस्कृति को संजोने की पहल
कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ, धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पश्चिम विनोद नगर में मिथिलांचल दुर्गा पूजा समिति, इकाई वीएमवाईएम की ओर से भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल है। महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना के दिन भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। इसके बाद मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मैथिली भाषा और परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।


विद्यापति मैथिली युवा मंच से जुड़े और भाजपा पूर्वांचल मोर्चा, मयूर विहार जिला के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी बसंत झा वत्स ने कहा कि पूजा आयोजन का उद्देश्य पूर्वांचल समाज को संगठित करना और उसकी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाना है। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। साथ ही, नई पीढ़ी को अपनी भाषा, परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर कथावाचक संजय पांडे ने कहा कि सभी प्राणियों के प्रति सद्भाव रखना चाहिए और एक-दूसरे के धर्म का आदर एवं सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article