{"_id":"6ad623a73207c2ac7609c5a4","slug":"american-woman-fell-into-a-drain-police-got-her-admitted-to-a-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159934-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अमेरिकी युवती नाले में गिरी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अमेरिकी युवती नाले में गिरी, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
- टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई है युवती, अमेरिकी एंबेसी को सूचना दी
आईजीआई एयरपोर्ट के पास महिपालपुर में हुई घटना, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईजीआई एयरपोर्ट के पास महिपालपुर में एक अमेरिकी युवती नेशनल हाईवे नंबर-48 के नाले में गिर गई। इसके बाद सड़क पर करीब एक घंटे तक ड्रामा चलता रहा। महिला को नाले से बाहर निकालने और उसकी मदद करने पहुंचे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा, क्योंकि महिला मदद करने वालों पर ही चिल्लाने लगी। लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने बताया कि युवती दिमागी रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती अंग्रेजी में भजन गाते हुए खुद ही नाले में चली गई थी।
भाई से बात कर अस्पताल में भर्ती कराया : दक्षिण-पश्चिम जिले की वंसतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने अमेरिका में युवती के भाई से बात की और उसे गोल्फ लिंक में ईस्ट-वेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली पुलिस ने अमेरिकन एंबेसी को सूचना दी है। पुलिस ने कहा कि महिला का इलाज पहले से इलाज चल रहा है। पुलिस अब विदेशी महिला के पासपोर्ट और वीजा के जरिए उसकी पहचान करने में जुटी है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह महिपालपुर इलाके में किस होटल या गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी।