{"_id":"6ae7a395ea22687eec025372","slug":"software-engineers-body-found-in-hotel-room-under-suspicious-circumstances-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26189-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र के एक होटल में रविवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। इंजीनियर पिछले छह दिनों से होटल में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह वह नाश्ते के लिए कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मचारी उसे देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुला होने पर अंदर जाकर देखा तो इंजीनियर फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मूलरूप से महाराष्ट्र के ठाणे निवासी अमित अनंत डमडेरे (50) एक कार कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह नोएडा की एक कंपनी के प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई से आए थे। यहां खोड़ा स्थित सरला होटल इन में उन्होंने 26 अक्तूबर से तीन नवंबर तक के लिए कमरा बुक कराया था। वह पिछले छह दिनों से इसी होटल में रह रहे थे। रविवार सुबह होटल के तय समय पर नाश्ते के लिए अमित कमरे से बाहर नहीं आए। काफी देर तक उनके बाहर नहीं निकलने पर होटल कर्मचारी को संदेह हुआ। वह कमरे के पास पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखने पर अमित फर्श पर बेसुध पड़े मिले। कर्मचारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि होटल कर्मचारी ने कमरे में इंजीनियर को अचेत अवस्था में पड़े देखा था। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल किसी की ओर से मामले में शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।