फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive fire breaks out at a medical plastic waste warehouse brought under control after an eight-hour struggl

गाजियाबाद: मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में लगी भीषण आग, आठ घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Sun, 01 Nov 2026 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Nov 2026 07:40 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुराद ग्राम पुर्सी गांव के पास स्थित मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में शनिवार रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at a medical plastic waste warehouse brought under control after an eight-hour struggl
मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मुराद ग्राम पुर्सी गांव के पास स्थित मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट के गोदाम में शनिवार रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर आ गए। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह छह बजे आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर गोदाम परिसर में खड़ी एक बाइक जल गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन



कस्बा निवासी अय्यूब का मुराद ग्राम पुर्सी गांव के पास मेडिकल प्लास्टिक वेस्ट का गोदाम है। गोदाम में कई कर्मचारी काम करते हैं। रात में कोई भी कर्मचारी काम नहीं करता। शनिवार रात करीब 10 बजे गोदाम परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया। उस समय गोदाम में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे गोदाम स्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। 
विज्ञापन


आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ी गोदाम तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद लंबा पाइप डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की पीछे की दीवार भी तोड़ी गई। आग की भयावहता को देखते हुए अन्य दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम में रखी कांच की बोतलों में गैस भरने के कारण उनके फटने की आवाजें भी आती रहीं। मोदीनगर दमकल विभाग के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मोदीनगर की तीन, आयुध निर्माणी फैक्ट्री और गाजियाबाद कोतवाली फायर स्टेशन की गाड़ियों ने आग बुझाने में मदद की। करीब 25 टैंकर पानी खर्च होने के बाद रविवार सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही इसकी जानकारी हो सकेगी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed