फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ITC evasion of

Ghaziabad News: 12 फर्जी फर्मों से 8.55 करोड़ की आईटीसी चोरी पकड़ी, जांच में खुला फर्जीवाड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
ITC evasion of
साहिबाबाद। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने गाजियाबाद में फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) चोरी का मामला पकड़ा है। विभाग की टीम ने शहीद नगर स्थित एक फर्म की जांच में 12 बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों के माध्यम से करीब 8.55 करोड़ रुपये की आईटीसी प्राप्त करने का मामला उजागर किया है। जांच के दौरान फर्म के परिसर में बिना बिल के करीब 58 लाख रुपये का स्टॉक भी मिला। विभाग ने उपलब्ध आईटीसी में से 53 लाख रुपये को राजस्वहित में ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त गाजियाबाद जोन प्रथम और अपर आयुक्त (एसआईबी) के निर्देशन में 31 अक्तूबर 2026 को राज्यकर विभाग की टीम ने शहीद नगर स्थित फर्म की जांच की। यह फर्म केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अंतर्गत पंजीकृत है। फर्म की ओर से मशीनरी, कटिंग मशीन और पेपर प्रिंटिंग मशीन आदि की खरीद-बिक्री के लिए पंजीकरण कराया गया था। जांच में सामने आया कि फर्म ने दिल्ली की 12 बोगस और अस्तित्वहीन फर्मों से करीब 8.55 करोड़ रुपये की आईटीसी प्राप्त की थी। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में फर्म की ओर से 30.51 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई गई थी, जबकि करीब 7.50 करोड़ रुपये की खरीद दर्शाई गई। इसमें आईटीसी का समायोजन करते हुए कर देयता को कम किया गया। हरियाणा की दो फर्मों पिंकी सॉल्यूशन एलएलपी और एक अन्य फर्म के माध्यम से भी बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री दर्शाई गई। जांच के दौरान मौके पर कुछ पुरानी मशीनें मिलीं, लेकिन उनके संबंध में फर्म के अधिकृत प्रतिनिधि कोई संतोषजनक अभिलेख या विवरण उपलब्ध नहीं करा सके। इसके अलावा बिना बिल के करीब 58 लाख रुपये का स्टॉक भी मिला, जिसका विभागीय टीम ने सत्यापन किया।
विज्ञापन

-------------
रिटर्न में दर्शाई 81.33 लाख रुपये की अतिरिक्त आईटीसी
विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में फर्म ने अपने रिटर्न में 81.33 लाख रुपये की अतिरिक्त आईटीसी भी दर्शाई थी। वहीं, वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक कुल 3.94 करोड़ रुपये के ई-वे बिल का विवरण भी जांच के दायरे में आया है। प्रारंभिक जांच में दिल्ली और हरियाणा की फर्मों से खरीद-बिक्री के दस्तावेजों में अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग ने फर्म के क्रेडिट लेजर में उपलब्ध 53 लाख रुपये की आईटीसी को ब्लॉक कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed