{"_id":"6addf77cd1aeceab8808da26","slug":"horrific-accident-on-eastern-peripheral-expressway-pickup-overturned-one-dead-other-in-critical-condition-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप पलटी, एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप पलटी, एक की मौत दूसरा घायल
Sun, 25 Oct 2026 06:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:15 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने खराब खड़ी पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पिकअप के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात वाहन ने खराब खड़ी पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस को तड़के करीब सवा 4 बजे घटना की सूचना मिली। यह हादसा बागपत से दादरी मार्ग पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कट से लगभग 1 किलोमीटर पहले हुआ। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर पता चला कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप पलट गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हाईवे की सहायता से हाइड्रा मशीन बुलाई गई। गाड़ी को सीधा खड़ा कराया गया। पिकअप के केबिन में चालक कौशल (42) और गाड़ी मालिक सतीश उर्फ सोनू (35) फंसे हुए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेजा गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान और जांच
डासना अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पिकअप गाड़ी के मालिक सतीश उर्फ सोनू (35) के रूप में हुई। वह महमूदपुर, नहटौर बिजनौर के निवासी थे। चालक कौशल फिरोजपुर नहटौर बिजनौर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की तलाश
हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी को हाइड्रा मशीन की मदद से चौकी जेल परिसर में खड़ा कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर यातायात सुचारु रूप से चालू है। परिजनों या संबंधित पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।