फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teacher training will improve children's foundational education.

Faridabad News: शिक्षकों के प्रशिक्षण से बच्चों की बुनियादी शिक्षा होगी बेहतर

Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher training will improve children's foundational education.
निपुण हरियाणा के तहत शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन


भाषा और गणित की पढ़ाई को रोचक बनाने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। निपुण हरियाणा मिशन 2026-27 के तहत प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बल्लभगढ़ खंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) को लेकर तीन बैच में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शिक्षकों को भाषा और गणित को रोचक तरीके से पढ़ाने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

प्रत्येक बैच के लिए 14 से 21 अक्तूबर तक प्रशिक्षण निर्धारित है। पहले बैच में एबीआरसी सुमन यादव और अमित कुमार, दूसरे बैच में एबीआरसी हिमा सोनी और बीआरपी कमला देवी तथा तीसरे बैच में एबीआरसी डॉ. ऋषिपाल और रूपाली अंतिल प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में इस बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षण तकनीकों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यशाला में शिक्षकों को शिक्षण सामग्री (टीएलएम), ऑडियो-विजुअल माध्यमों, चार्ट निर्माण और खेल-खेल में पढ़ाने की गतिविधियों से बच्चों को जोड़ने के तरीके बताए जा रहे हैं। इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने और उनकी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के तरीके समझाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ की नींव मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed