फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Store manager returning from duty run over by truck, dies

Faridabad News: ड्यूटी से लौट रहे स्टोर मैनेजर को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 19 Oct 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Store manager returning from duty run over by truck, dies
बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, दो माह बाद होनी थी शादी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोहना रोड पर सरूरपुर चौक के पास हुए हादसे में बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी निवासी योगेश शर्मा (21) की मौत हो गई। वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। दो महीने बाद दिसंबर में उनकी शादी होनी थी। हादसे में इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सारन थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, योगेश शर्मा बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह बल्लभगढ़ की एक कंपनी में स्टोर मैनेजर थे। रविवार रात ड्यूटी से लौटते वक्त सोहना रोड पर सरूरपुर चौक के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। इसी दौरान सोहना की ओर से बल्लभगढ़ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। योगेश के दोस्त नीरज चौधरी ने बताया कि उसे सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि योगेश हादसे के बाद एनआईटी-3 स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि योगेश की मौत रात में ही हो गई थी। सोमवार को ईएसआई अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनके परिवार में मां-पिता और दो बहनें हैं।
विज्ञापन

ट्रक चालक की तलाश
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सारन थाने में आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed