फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manipur youth arrested for selling cannabis bought from a friend

फरीदाबाद में गांजा तस्करी: मणिपुर का युवक 5.1 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, दोस्त से लेकर बेचने आया था माल

Sat, 03 Oct 2026 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 12:51 AM IST
सार

फरीदाबाद में अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने 5.1 किलो गांजे के साथ मणिपुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के घिटोरनी में रह रहा था और गांजा बेचने फरीदाबाद आया था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Manipur youth arrested for selling cannabis bought from a friend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने दिल्ली से गांजा लेकर फरीदाबाद में बेचने आए मणिपुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गॉफ्लुंग निवासी इम्फाल, मणिपुर के रूप में हुई है। वह फिलहाल घिटोरनी, दिल्ली में रह रहा था। उसके कब्जे से 5.1 किलो गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त उसे 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा देकर गया था और वह इसे बेचने के लिए फरीदाबाद आया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, एक अक्तूबर को अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा लेकर फरीदाबाद में बेचने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन


टीम ने सेक्टर-29 के पास कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पहले फरीदाबाद में वेटर का काम कर चुका है। उसके खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed