{"_id":"6ad625494831bbc10d0b8e25","slug":"elderly-man-stabbed-for-resisting-robbery-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2193-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग को मारा चाकू
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क की वारदात, आरोपियों ने गला दबाकर पीड़ित का मोबाइल लूटा, विरोध करने पर चाकू मारे
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग रिक्शा चालक को चाकू मार दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित लाल बहादुर (60) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित का अस्पताल जाकर बयान लिया। बाद में लूटपाट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित लाल बहादुर अपने परिवार के साथ कांति नगर, पुराने सीलमपुर में रहते हैं। वह सामान ढोने वाला रिक्शा चलाते हैं। पीड़ित ने बताया कि 15 अक्तूबर दिन में वह करोल बाग इलाके से सामान लेकर सीलमपुर जा रहे थे। इस बीच श्यामगिरी मंदिर, शास्त्री पार्क के पास उन्होंने लघु शंका के लिए अपना रिक्शा रोक दिया। रिक्शा रोकते ही अचानक पीछे से आए एक युवक ने उनका गला दबा दिया। दूसरा युवक जेब से उनका मोबाइल निकालने लगा। विरोध करने पर दूसरे आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और लाल बहादुर पर हमला कर दिया। एक चाकू उनके हाथ और दूसरा जांघ में लगा। चाकू लगने के बाद लाल बहादुर वहीं पर गिर गए। आरोपी उनका मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाल बहादुर को अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।