{"_id":"6ad636b1d5622049fe0002b5","slug":"rapid-fire-shooting-in-delhi-s-bawana-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रंगदारी के लिए बवाना में टाइल्स कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रंगदारी के लिए बवाना में टाइल्स कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस की टीम
Mon, 19 Oct 2026 08:56 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:56 PM IST
सार
दिल्ली में एक बार फिर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बवाना में एक कारोबारी को रंगदारी के लिए डराने के मकसद से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के बवाना थाना इलाके के पूठ खुर्द में टाइल्स कारोबारी को कथित तौर पर रंगदारी के लिए डराने के मकसद से ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले कारोबारी की फैक्ट्री को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इसके बाद उसकी गाड़ी पर भी गोलियां चलाई गईं।
वारदात की सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, गोली लगने से किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन