फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dussehra Delhi Ravan Dahan During the Ramlila performances the effigy of Ravan was burnt on Vijayadashami

विजयादशमी: दिल्ली में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज दशहरा समारोह में हुए शामिल

Tue, 20 Oct 2026 06:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 20 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व विजयादशमी दिल्ली में असीम श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विजयादशमी पर मंगलवार को दिल्ली की रामलीलाओं में राम-रावण युद्ध और रावण दहन के साथ देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे भी नजर आए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की राजनीति के कई दिग्गज दशहरा समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन
Dussehra Delhi Ravan Dahan During the Ramlila performances the effigy of Ravan was burnt on Vijayadashami
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज दशहरा समारोह में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयादशमी पर मंगलवार को राजधानी में रावण दहन के साथ ही जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। शाम ढलते ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे। आतिशबाजी, जयकारों और उत्सवी माहौल के बीच लाखों लोगों ने बुराई के अंत का प्रतीक रावण दहन देखा। राजधानी में करीब एक हजार स्थानों पर दशहरा समारोह आयोजित किए गए। कई रामलीला कमेटियों ने पारंपरिक पुतला दहन के साथ सामाजिक बुराइयों के प्रतीक भी जलाए। प्रमुख आयोजनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन


द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के रामलीला महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 221 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। विशाल पुतले के दहन के दौरान मैदान में जुटे लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।। विशाल पुतले के साथ विजयादशमी का यह आयोजन द्वारका के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा। जैसे ही आतिशबाजी के बीच विशालकाय पुतले धू-धू कर जले, पूरा प्रांगण भगवान श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा समारोह में कहा, 'सभी को दशहरा के महापर्व पर बहुत-बहुत बधाई। ये त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है। दशहरा के अवसर पर देश-विदेश के अनेक स्थानों पर आयोजित रामलीलाओं के माध्यम से करोड़ों लोग राम कथा के महान आदर्शों को याद करते हैं।"

वहीं, लाल किला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी के दशहरा समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और सांसद प्रवीण खंडेलवाल शामिल हुए। फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम और निर्माता आनंद एल. राय ने भी रामलीला देखी। अतिथियों ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया।

Trending Videos

प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नकली दवाइयों के कारोबार का पुतला जला
पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला समिति के दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। यहां रावण दहन के साथ नकली दवाइयों के कारोबार के प्रतीक पुतले का भी दहन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। वहीं पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित डीडीए मैदान में श्री केशव रामलीला कमेटी ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया। स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतीकात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कपिल खन्ना मौजूद थे।


देशवासियों को विजयादशमी की बधाई: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों को विजयादशमी की बधाई देता हूं। आज भारत का कोना-कोना राममय है गांव-गांव शहर-शहर रामलीला के रास में देश डूबा हुआ है। देशभर में रामलीलाओं का मंचन प्रभु श्री राम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा, अत्याचार और आतंक का अंत का उदघोष और असत्य पर सत्य सनातन की विजय का विश्वास हमारे लिए ये केवल त्योहार नहीं है। ये भारत की प्राण ऊर्जा है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस देश ने इसकी संस्कृति ने और इसके पूर्वजों ने हजारों वर्षों से प्रभु श्रीराम की उपासना की है। ये आस्था केवल इसलिए नहीं है कि श्रीराम ने राक्षस राज रावण का अंत किया था। ये आस्था इसलिए भी है क्योंकि प्रभु राम ने हमें ऐसे आदर्श दिए जो मानवता के इतिहास में अतुलनीय है।'

द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'हम सब प्रभु राम के महान आदर्शों पर चलते हुए स्वयं राम के आदर्श को अपनाएं। हमारे आस-पास जितनी भी बुराईयां दिखाई देती हैं उसे हमें खत्म करना होगा। देश की तरक्की के साथ जुड़ना होगा। देश द्रोही को सबक सिखाना होगा। नफरत को खत्म करके प्रेम का दीप जलाकर भारत के भविष्य को रोशन करना होगा।'

वहीं, द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "सभी देशवासियों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारे देश में जो पाप दिखाई दे रहे हैं, उन पापों को दूर भगाएं। सभी एक-दूसरे की मदद करें, दीपावली का त्यौहार धूम-धाम से मनाएं।"

प्रियंका गांधी ने चलाया तीर, अशोक विहार में शोभायात्रा और राजतिलक
लाल किला मैदान में नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के समारोह में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने तीर चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल भी मौजूद थे। वहीं, अशोक विहार फेज-1 की रामलीला कमेटी ने 100 फुट ऊंचे रावण समेत तीनों पुतलों का दहन किया। जबकि अशोक विहार फेज-2 की आदर्श रामलीला कमेटी में भी तीनों पुतलों के दहन के बाद श्रीराम का राजतिलक हुआ।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आज कल जो रावण का रूप है उसका सामना जनता कर रही है। बेरोजगारी, बढ़ती हुई महंगाई, सत्य और असत्य के बीच आज भी लड़ाई है। हम सत्य के लिए लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ेंगे और हमारी आशा है कि जनता खुश रहें और सबको बहुत-बहुत शुमकामनाएं और अपने जीवन में सत्य के लिए लड़े।"

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया रावण दहन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रेड फॉक्स होटल, मयूर विहार फेज III के पास कोंडली क्षेत्र में रामलीला समारोह में हिस्सा लिया और रावण दहन किया। केजरीवाल ने कहा, 'सभी देशवासियों को दशहरे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी त्यौहारों की शुभकामनाएं और ये सभी त्यौहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आएं। भगवान राम सभी को सुखी रखें, स्वस्थ रखें और सबकी कामना पूरी करें।'

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "अब आज दशहरे की मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। रामायण आपको शांति संभाव, शक्ति, रावण जैसे लोगों का वध और अपनी धर्मपत्नी की रक्षा, अपने भाई का सम्मान, त्याग, बल यह सारी चीजें रामायण से आपको हर चीज सीखने को मिलेंगी। जब भी मैं कंफ्यूज रहा कि जीवन के किस मोड़ पर कैसे जाऊं तो हमेशा रामायण का एक अध्याय या गीता कोई भी पढ़ें जिससे आपके जीवन के बहुत सारे सवालों के जवाब आपको उसमें मिल जाएंगे और आपका जीवन बहुत शांति प्रिय होगा।'

Dussehra Delhi Ravan Dahan During the Ramlila performances the effigy of Ravan was burnt on Vijayadashami
तीन नहीं चार पुतलों का दहन - फोटो : अमर उजाला
पीतम पूरा मे्ं कॉकरोच का भी पुतला हुआ दहन
पीतम पूरा स्थित श्री केशव रामलीला कमेटी का द्वारा इस बार लंकापति रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के साथ-साथ कॉकरोच का भी पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed