फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Double whammy of inflation during the festive season: everything from dry fruits to TVs and fridges has become costlier

Delhi NCR News: त्योहारों पर महंगाई की दोहरी मार, मेवे से टीवी-फ्रिज तक महंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
एक महीने में पिस्ता 700 रुपये और बादाम 300 रुपये किलो तक चढ़ा
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम भी 3 से 8 फीसदी बढ़े





सनी सिंह

नई दिल्ली। त्योहारों की खरीदारी का मौसम शुरू हुआ तो बाजार में महंगाई भी रंग दिखाने लगी। घर की रसोई हो या धनतेरस की खरीदारी, दोनों के लिए इस बार ज्यादा बजट रखना पड़ रहा है। पिछले एक महीने में मेवे और मसालों के दाम में तेजी आई है। पिस्ता 1200 रुपये से बढ़कर 1800-1900 रुपये किलो तक पहुंच गया, जबकि बादाम 900 से 1200 रुपये किलो हो गया। दूसरी ओर टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी की कीमतों में भी कंपनियों ने बढ़ोतरी की है।
मेवों में पिस्ता की कीमत में सबसे बड़ा उछाल आया है। एक महीने पहले 1200 रुपये किलो बिक रहा पिस्ता अब 1800 से 1900 रुपये किलो तक पहुंच गया है। बादाम 900 से बढ़कर 1200 रुपये, काजू 1000 से 1100 रुपये और अखरोट गिरी 1350 से 1500 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन

रसोई में जीरा-हल्दी ने बढ़ाया खर्च
जीरा 250 से बढ़कर 300-350 रुपये किलो, धनिया 230 से 280 रुपये और हल्दी 190 से 250 रुपये किलो हो गई। अरहर दाल भी 130 से 150 रुपये किलो पहुंच गई है।
धनतेरस पर टीवी-फ्रिज का बिल भी बढ़ेगा
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने अक्तूबर से कई उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, एसी की कीमत में करीब 5-8 फीसदी और कुछ टीवी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन की कीमत में 3-4 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसकी बड़ी वजह तांबा, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड से जुड़े कच्चे माल की बढ़ी लागत के साथ माल ढुलाई और मुद्रा विनिमय में उतार-चढ़ाव को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी बोले
त्योहार में मांग बढ़ी, लेकिन ग्राहक बजट देखकर खरीद रहे
मेवा कारोबारी अनुराग जैन के मुताबिक, त्योहारी मांग बढ़ने के साथ आयात और आपूर्ति लागत का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी निर्दोष कसाना का कहना है कि कंपनियों की कीमत बढ़ोतरी का असर धीरे-धीरे खुदरा बाजार में दिखेगा।

महंगाई का असर मिठाई और गिफ्ट पैक पर भी
मिठाई, नमकीन और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक की लागत भी बढ़ सकती है। खासकर पिस्ता और बादाम के महंगे होने से प्रीमियम मिठाइयों और गिफ्ट पैक पर इसका असर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed