फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police demonstrated state-of-the-art remote-controlled robotic vehicles

दिल्ली: संदिग्ध बम तक अब इंसान नहीं, रोबोट जाएगा; पुलिस करेगी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

Fri, 25 Sep 2026 09:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 25 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

डेमो के दौरान कंपनी की ओर से बताया गया कि रिमोट से संचालित रोबोटिक वाहन करीब 8 से 50 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम है। ऐसे वाहन का इस्तेमाल संदिग्ध बम, विस्फोटक या अन्य खतरनाक वस्तु मिलने पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Delhi Police demonstrated state-of-the-art remote-controlled robotic vehicles
संदिग्ध बम तक अब इंसान नहीं, रोबोट जाएगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में संदिग्ध विस्फोटक या बम मिलने की स्थिति में पुलिसकर्मियों के जोखिम को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस आधुनिक तकनीक का सहारा लेने की तैयारी में है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में अत्याधुनिक रिमोट कंट्रोल रोबोटिक वाहनों का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


कई कंपनियों ने अपने अपने रोबोटिक वाहनों की कार्यक्षमता का डेमो दिया। अब पुलिस इन सभी कंपनियों के प्रदर्शन और तकनीकी क्षमताओं का आकलन करने के बाद आगे का फैसला लेगी। डेमो के दौरान कंपनी की ओर से बताया गया कि रिमोट से संचालित रोबोटिक वाहन करीब 8 से 50 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम है। ऐसे वाहन का इस्तेमाल संदिग्ध बम, विस्फोटक या अन्य खतरनाक वस्तु मिलने पर किया जा सकता है। प्रशिक्षित पुलिसकर्मी सुरक्षित दूरी से रोबोट को नियंत्रित कर उसे संदिग्ध वस्तु के पास भेज सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पुलिसकर्मियों को सीधे खतरे वाली जगह पर जाने की जरूरत कम हो सकती है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुए प्रदर्शन के दौरान स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी और उनकी टीम ने रोबोटिक वाहनों की कार्यप्रणाली देखी। टीम ने इनके संचालन, वजन उठाने की क्षमता और संवेदनशील परिस्थितियों में संभावित इस्तेमाल की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed