फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi building has collapsed near Satya Niketan in South-West Delhi

दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में इमारत गिरी, कई छात्रों के फंसे होने की आशंका; बिल्डिंग में चलता था पीजी

Sun, 06 Sep 2026 02:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 06 Sep 2026 02:10 PM IST
सार

दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई। कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Delhi building has collapsed near Satya Niketan in South-West Delhi
Delhi building collapsed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बीच दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। दर्दनाक हादसे में कई छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कई छात्रों को निकाला गया है। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे इमारत ढहने की कॉल मिली थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था। इसमें कई बच्चे थे। इमारत गिरने के समय 40 से 50 बच्चे मौजूद थे। अभी टीम ने तीन बच्चों का रेस्क्यू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही दमकल की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। हालात देखकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की बात की गई। इमारत में कई छात्रों के दबे होने की आशंका है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल चलाया जा रहा था। पुलिस व दमकल के अलावा डीडीएमए व एनडीआरएफ को खबर दे दी गई है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।
 

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मंगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास गिरी इमारत के बारे में एक चश्मदीद का कहना है, "जो इमारत गिरी है, उसका नाम 'हॉस्टल डेज़' है। ठीक उसके बगल में एक और इमारत है जो गिर गई। 'हॉस्टल डेज़' खास तौर पर लड़कों का PG है; यह पांच मंज़िला इमारत थी।

बगल वाली इमारत भी गिर गई, जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए। फंसे हुए छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच करने पर ही चलेगा। फायर ब्रिगेड और बचाव दल लगभग 15-20 मिनट से यानी इमारत गिरने के समय से ही छात्रों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचावकर्मी उन्हें बहुत मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि RK पुरम के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बहुत चिंता है। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए छात्रों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed