फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Justice administered oath to seven judicial officers at Delhi High Court

दिल्ली: हाईकोर्ट को आज मिल गए सात जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ; जजों की संख्या बढ़कर 50 हुई

Mon, 21 Sep 2026 11:30 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय के समक्ष पद की शपथ ली। हाईकोर्ट में दो नए जज और पांच अतिरिक्त जजों ने शपथ ली है।

 

विज्ञापन
Chief Justice administered oath to seven judicial officers at Delhi High Court
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट का आज सात नए जज मिल गए हैं। सात न्यायिक अधिकारियों ने औपचारिक रूप से पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

विज्ञापन


यह शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। नवनियुक्त अधिकारियों के शामिल होने से हाईकोर्ट की न्यायिक क्षमता में वृद्धि हुई। निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। वहीं, संजय शर्मा, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। 
विज्ञापन


इस अवसर पर हाईकोर्ट के सभी मौजूदा न्यायाधीश उपस्थित थे। इन नियुक्तियों से हाई कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। यह कदम न्यायपालिका की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शपथ ग्रहण समारोह एक महत्वपूर्ण औपचारिक प्रक्रिया है। इसमें नवनियुक्त न्यायाधीश संविधान के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेते हैं। यह प्रक्रिया उनकी न्यायिक जिम्मेदारियों की शुरुआत का प्रतीक है। चीफ जस्टिस द्वारा शपथ दिलाना इस समारोह की गरिमा को बढ़ाता है। नए न्यायाधीशों का शामिल होना न्यायपालिका की सक्रियता और मजबूती को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed