{"_id":"6aa3fa464ddf1d6a4c04784e","slug":"bag-containing-30-lakh-snatched-in-broad-daylight-in-krishna-nagar-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात: व्यापारी से दिनदहाड़े 30 लाख रुपये से भरा बैग लूटा, स्कूटी से आए थे चार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात: व्यापारी से दिनदहाड़े 30 लाख रुपये से भरा बैग लूटा, स्कूटी से आए थे चार बदमाश
Fri, 11 Sep 2026 06:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:26 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है। जहां कृष्णा नगर में दिनदहाड़े व्यापारी से 30 लाख रुपये से भरा बैग छीना है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में बड़ी लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आज एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। करीब 11:30 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिये सूचना मिली। इसमें लगभग 30 लाख रुपये की नकदी से भरा एक बैग छीनने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पीड़ित की पहचान संजय जैन के रूप में हुई है। संजय जैन ने पुलिस को बताया कि वह अपने निवास से गांधी नगर जा रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर आए।
विज्ञापन
उन्होंने नकदी से भरा बैग छीन लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सामान्य रूप से अपने काम पर जा रहे थे। अचानक स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने तेजी से उनके हाथ से बैग छीन लिया। यह घटना दिनदहाड़े हुई, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके।