फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Asking questions is an important foundation of democracy, logic and dialogue strengthen democracy: Vice President

सवाल पूछना लोकतंत्र का अहम आधार, तर्क और संवाद से मजबूत होता है लोकतंत्र : उपराष्ट्रपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
एसआरसीसी में अरुण जेटली मेमोरियल डिबेट के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

छात्रों से बोले- एल्गोरिद्म को अपनी बुद्धि का विकल्प न बनने दें

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को युवाओं से सवाल पूछने और तर्क के आधार पर सोचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना लोकतंत्र का अहम आधार है, लेकिन ये व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होने चाहिए। यह बात उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में कही।
उपराष्ट्रपति एसआरसीसी में तीसरे अरुण जेटली मेमोरियल डिबेट के पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तर्क, संवाद और असहमति से मजबूत होता है। राधाकृष्णन ने अरुण जेटली को एसआरसीसी का प्रतिष्ठित पूर्व छात्र बताया। उन्होंने जीएसटी और वित्तीय सुधारों समेत आर्थिक क्षेत्र में जेटली के योगदान का उल्लेख किया। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया और एआई के दौर में जिम्मेदार संवाद की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को चेताया कि एल्गोरिद्म को अपनी बुद्धि का विकल्प न बनने दें।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने एसआरसीसी के 100 वर्ष पूरे होने पर संस्थान के मूल्यों से जुड़े रहने की बात कही। उन्होंने डिबेट के लिए चुने गए समकालीन मुद्दों की सराहना की। इनमें राइट टू डिस्कनेक्ट और यूनिवर्सल बेसिक इनकम जैसे विषय शामिल थे। समारोह में विजेताओं और विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीयू कुलपति योगेश सिंह, एसआरसीसी प्राचार्य सिमरित कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed