{"_id":"6ac01081993c1141d00d1ac3","slug":"world-cup-winner-sneh-rana-visits-mahasu-darbar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1080964-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महासू दरबार पहुंचीं विश्व कप विजेता स्नेहा राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महासू दरबार पहुंचीं विश्व कप विजेता स्नेहा राणा
Sat, 03 Oct 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2025 में विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य रहीं ऑलराउंडर स्नेहा राणा शुक्रवार को ग्राम लख्सियार स्थित प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर पहुंचीं। उन्होंने महासू देवता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।मंदिर समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्नेहा राणा का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। देहरादून के सिनोला निवासी स्नेहा राणा ने कहा कि महासू देवता के प्रति उनका और उनके परिवार की अगाध श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में मिली सफलता में महासू देवता का आशीर्वाद रहा है।उन्होंने स्थानीय युवक-युवतियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में भी नियमित रूप से भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान समय में भारतीय महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य खाड़ी महिपाल सिंह तोमर, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह तोमर, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख भजन सिंह तोमर, राजेश नौटियाल, श्याम दत्त, युद्धवीर सिंह, केदार सिंह, प्रताप सिंह, शोभन सिंह, सुनीता तोमर और तारा दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन