फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Warmth felt during the day; nights turning chilly

Dehradun News: दिन में गर्मी का अहसास, सर्द हाेने लगीं रातें

Sun, 20 Sep 2026 02:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Warmth felt during the day; nights turning chilly
उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां धीमी होने के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में चटक धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 सितंबर को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 20.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

उधर पर्वतीय इलाकों में यह अंतर अधिक देखने को मिला। मैदानी इलाकों के मुकाबले पहाड़ों के तापमान में ज्यादा गिरावट होने और हवाओं के चलने से ठंड का अहसास बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों की बात करें तो 25 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। रही बात मानसून विदाई की तो 25 से 30 सितंबर के बीच मानसून की विदाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed