फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update post monsoon rain temperature drop cold to intensify in october

उत्तराखंड मौसम: अक्तूबर की बारिश से ठंड दिखाएगी रंग, गुलाबी नहीं इस बार कड़ाके की सर्दी का होगा अहसास

Wed, 07 Oct 2026 08:23 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 07 Oct 2026 08:23 AM IST
सार

उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश ने मौसम का रंग बदलना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ तापमान तेजी से नीचे जा सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस होगा। अक्तूबर में इस बार ठंड सामान्य से ज्यादा तीखी पड़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update post monsoon rain temperature drop cold to intensify in october
पर्वतीय इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड, मैदानों में भी पड़ेगा असर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तेज दौर के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को इस बार अक्तूबर में ही गुलाबी ठंड के बजाय कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

मंगलवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश हुई। देहरादून में भी बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री के साथ सामान्य रहा। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सहस्रधारा में सबसे अधिक 47.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट

पहाड़ों में तेज बारिश, मैदानों में भी बढ़ेगी ठिठुरन

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का तेज दौर रहने पर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्तूबर को देहरादून समेत अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed