Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Projects unveiled on Dhanteras amit Shah performs inauguration and foundation stone laying

उत्तराखंड: धनतेरस पर 1475.31 करोड़ की योजनाओं की सौगात, गृह मंत्री शाह ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

Fri, 06 Nov 2026 09:14 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 06 Nov 2026 09:14 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग की 18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास व 99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की 92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास व 10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Projects unveiled on Dhanteras amit  Shah performs inauguration and foundation stone laying
कार्यक्रम में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस पर 1475.31 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी है। उत्तराखंड स्थापना दिवस पर राज्योत्सव कार्यक्रम में 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास व 402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। देहरादून में 31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल की 472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास व 77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा पेयजल निगम की 191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास व 82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया गया। जल संस्थान की 62.30 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की 18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास व 99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की 92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास व 10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। इनमें आगामी कुंभ मेला-2027 के लिए हरिद्वार में सड़क, पुल व अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग की 35.06 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास व 61.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। पर्यटन विभाग की 43.70 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के लिए विद्युत आपूर्ति संबंधी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड:  भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार

Trending Videos

गृह विभाग की 68.27 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें देहरादून में 31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र तथा हल्द्वानी में 36.64 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन के आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त डेयरी विकास विभाग की 48.21 करोड़ की लागत से सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट व बेकरी यूनिट का शिलान्यास किया।

19.01 करोड़ की लागत से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पीजी ब्लॉक के निर्माण का शिलान्यास, आवास विभाग की 10.59 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा 12.48 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की 11.44 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास व चिकित्सा शिक्षा विभाग की 57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed