फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand De-addiction centers to be opened in the state jails Soon

उत्तराखंड: प्रदेश की जेलों में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र, आदर्श गांव की विकास योजना दिवाली से पहले होगी तैयार

Wed, 28 Oct 2026 10:35 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 28 Oct 2026 10:35 PM IST
सार

बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

विज्ञापन
Uttarakhand De-addiction centers to be opened in the state jails Soon
जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की जेलों में नशा मुक्ति केंद्र खुलेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अपर सचिव मोना खंधार ने उत्तराखंड में केंद्र पोषित सामाजिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते इसके लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि सेलाकुई स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भी नशा मुक्ति केंद्र के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। बैठक में अपर सचिव ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत आदर्श गांवों की ग्राम विकास योजना दिवाली से पहले तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। बैठक में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय), छात्रवृत्ति योजनाओं, नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, राष्ट्रीय नशा मुक्ति कार्य योजना और स्माइल योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर सचिव ने पीएम-अजय के तहत घोषित आदर्श गांवों के समग्र विकास को गति देने के लिए सभी गांवों की ग्राम विकास योजना समयबद्ध तरीके से तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उत्तराखंड की ओर से अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति में केंद्र और राज्य के बीच मौजूदा 60:40 के वित्तीय अंशदान अनुपात को 90:10 किए जाने की मांग रखी गई। सहायक निदेशक हेमलता पांडे ने कहा कि छात्रवृत्ति आवेदन के समय ही आधार सीडिंग की स्थिति की जांच की जाए, ताकि बाद में विद्यार्थियों को भुगतान संबंधी दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की में गरजे किसान: 14 मांगों को लेकर महापंचायत, सरकार और पूंजीपतियों पर किसानों के शोषण का आरोप

Trending Videos

ओबीसी छात्रवृत्ति के सभी पात्र विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए अतिरिक्त बजट की मांग भी रखी गई। नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया। बैठक में निदेशक समाज कल्याण संजय कुमार, संयुक्त निदेशक जीआर नौटियाल, एडीजी एपी अंशुमान आदि मौजूद रहे। अपर सचिव ने इसके बाद रायपुर में निर्माणाधीन नशामुक्ति केंद्र एवं डोईवाला में अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया।

स्माइल योजना के लिए नोडल अधिकारी होगा नामित
अपर सचिव ने बैठक में भिक्षावृत्ति उन्मूलन से जुड़ी स्माइल योजना के बेहतर क्रियान्वयन और राज्य स्तर पर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए। वहीं ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण और पुनर्वास के लिए राज्य में गरिमा गृह स्थापित करने को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed