फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Bjp attack On Harish Rawat Road Showcalls it a political drama

हरदा के रोड शो पर भाजपा हमलावर: बताया राजनीतिक ड्रामा, कहा- सबकुछ ठीक है तो शक्ति प्रदर्शन की जरूरत क्यों?

Sun, 20 Sep 2026 03:14 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 20 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

विधायक विनोद चमोली ने कहा, हरदा से बेहतर ड्रामेबाज नेता कोई और नहीं है। जो कल तक इस्तीफा दे रहे थे, वे आज जोरदार स्वागत करा रहे हैं। सच यह है कि जनता की नजरों में कांग्रेस पार्टी एक्सपोज और उनके नेता फ्यूज साबित हो गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Bjp attack On Harish Rawat Road Showcalls it a political drama
 पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व सीएम हरीश रावत के रविवार को होने वाले रोड शो पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान और मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने हरदा को घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन


विधायक विनोद चमोली ने कहा, हरदा से बेहतर ड्रामेबाज नेता कोई और नहीं है। जो कल तक इस्तीफा दे रहे थे, वे आज जोरदार स्वागत करा रहे हैं। सच यह है कि जनता की नजरों में कांग्रेस पार्टी एक्सपोज और उनके नेता फ्यूज साबित हो गए हैं। चमोली ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री काल में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर था। यहां तक कि अब तक उस समय हुए भ्रष्टाचार की कलई खुल रही है, अभी तक वह कड़ियां जुड़ी हुई हैं। कहा, हरदा शक्ति प्रदर्शन करके कांग्रेस पर फिर से दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कांग्रेस या उत्तराखंडियत से लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कटाक्ष किया कि चुनावों में हार का रिकॉर्ड बनाने वाले हरीश रावत से कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस से जनता छुटकारा पाना चाहती है। लिहाजा ऐसे प्रदर्शनों एवं कार्यक्रमों से 27 के नतीजों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक समूचे उत्तराखंड में भगवा लहराना तय है। उन्होंने कहा, हरदा अधिकांश चुनाव हारे। कहा, हरदा और कांग्रेस के इस तरह के कार्यक्रम, इस तरह के प्रदर्शन और इस तरह की सोच से भाजपा पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश: गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट

शक्ति प्रदर्शन ने खोली अंदरूनी खींचतान की पोल : मुन्ना चौहान
भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि यह शक्ति प्रदर्शन आखिर किसके लिए है। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने के लिए, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को संदेश देने के लिए या फिर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता साबित करने के लिए। चौहान ने कहा कि कांग्रेस में हरीश रावत को जिस तरह लगातार हाशिये पर किया गया, वह किसी से छिपा नहीं है। रोड शो कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का एक और अध्याय बनता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed