फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Encroachment on Irrigation Department land outside the

Dehradun News: एम्स गेट के बाहर सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण

Sun, 04 Oct 2026 11:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 04 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on Irrigation Department land outside the
वीरभद्र मार्ग स्थित एम्स के गेट नंबर दो के बाहर सिंचाई विभाग की भूमि पर पिछले कई महीनों से दुकान (कियोस्क) संचालित की जा रही है। एम्स के गेट नंबर एक से तीन के बीच नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद गेट नंबर दो के बाहर सिंचाई विभाग की जमीन पर दुकान संचालित हो रही है। जिस स्थान यह दुकान लगाई गई है, उसके पास विधायक कैंप कार्यालय और सिंचाई विभाग का कार्यालय भी मौजूद है फिर भी जिम्मेदार विभागों की नजर इस अतिक्रमण पर नहीं पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुकान पहले छिद्दरवाला-नेपाली फार्म क्षेत्र में संचालित हो रही थी। बताया गया कि ग्रामोत्थान परियोजना श्रीदेव सुमन स्वयं सहायता सहकारिता विकासखंड डोईवाला की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसे नेपाली फार्म क्षेत्र में लगाया गया था। लेकिन सावन माह की शुरुआत में रात को क्रेन की मदद से दुकान को नेपाली फार्म तिराहे से उठाकर एम्स गेट नंबर दो के बाहर रख दिया गया। स्थानीय पार्षद अभिनव मलिक ने बताया कि मामले को लेकर नगर आयुक्त को फोन के माध्यम से और लिखित रूप से भी अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए स्वीकृत योजना का इस्तेमाल निर्धारित क्षेत्र में ही होना चाहिए। एम्स होने के कारण एंबुलेंस की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे दुकान लगने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही किसी भी समय हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता निरज बडवाल ने बताया एम्स के गेट नंबर दो के बाहर संचालित हो रही दुकान के मालिक को नोटिस देकर जल्द ही इस दुकान को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


----------
कोट- यदि एम्स के बाहर सड़क पर कियोस्क लगाकर अतिक्रमण किया गया है तो वह गलत है। सोमवार को मौके पर कर्मचारियों को भेजकर दिखवाया जाएगा। जल्द ही सड़क से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन


- विजय नाथ शुक्ल, नगर आयुक्त, नगर निगम
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed