फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development in Binhar region has stalled over the last

10 साल में रुक गया बिन्हार क्षेत्र के विकास का पहिया : पूर्व कैबिनेट मंत्री

Mon, 28 Sep 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 28 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Development in Binhar region has stalled over the last
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता नवप्रभात ने बिन्हार क्षेत्र का दौरा करके विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि पिछले 10 साल में क्षेत्र के विकास का पहिया रुक गया है। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सभाओं में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए थे। इन विकास कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिला और कराए गए सभी कार्य जनता के सामने हैं। उन्होंने विकास की गति को फिर से आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस का साथ देने और कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान रुद्रपुर, देवथला आदि गांवों में हुई सभाओं में क्षेत्र के करीब सौ परिवारों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश टिकरी, अभिनव ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष इतिंदर पुंडीर, सुभाष उनियाल, नरेंद्र नौटियाल, प्रेम सिंह, धर्मपाल, शीशपाल, सुरेश शर्मा, फिरोज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed