{"_id":"6aba3851b9505a42930055a0","slug":"congress-workers-clash-with-police-during-procession-of-chief-election-commissioner-in-dehradun-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर दौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर दौड़े
Mon, 28 Sep 2026 03:22 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:22 PM IST
सार
वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर देहरादून में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से घंटाघर तक निकाली जा रही प्रतीकात्मक शव यात्रा को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दूसरा तरीका अपनाया।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून में सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भवन से घंटाघर तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। कांग्रेसी प्रतीकात्मक अर्थी लेकर घंटाघर की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से प्रतीकात्मक अर्थी अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के लिए दूसरा रास्ता अपनाया। वे मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर घंटाघर की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...चमोली: पीएम मोदी की ‘मन की बात’ में छाईं माणा की 83 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णिमा देवी, जनगणना को लेकर किया जिक्र
कांग्रेस नेताओं ने इस प्रदर्शन के जरिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह जोगी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।