फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun land deal fraud Man Alleges one Crore Cheating two year delay Assault and Death Threat

उत्तराखंड: एक करोड़ रुपये लिए, दो साल तक दौड़ाया, पैसे मांगे तो दी धमकी,  मामले में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

Mon, 28 Sep 2026 02:01 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 28 Sep 2026 02:01 PM IST
सार

भूमि सौदे में रकम देने के बाद भी मामला आगे नहीं बढ़ा तो विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता ने रकम वापस मांगने पर मारपीट और धमकी देने के साथ पिता को बाइक से टक्कर मारने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dehradun land deal fraud Man Alleges one Crore Cheating two year delay Assault and Death Threat
फ्रॉड - फोटो : amar ujala

विस्तार

देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र में भूमि सौदे के नाम पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पुनीत ने संदीप सिंघल पर आरोप लगाया है कि रकम लेने के बाद वह दो साल तक उसे अपने कार्यालय के चक्कर कटवाता रहा। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता के पिता को भी धमकाने के बाद बाइक से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुनीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल 2024 को संदीप सिंघल के साथ एक भूखंड की बिक्री का समझौता हुआ था। इस सौदे के लिए रकम जुटाने को उसने अपना हरिद्वार स्थित मकान संजय कुमार को बेचा था। आरोप है कि संजय कुमार की ओर से संदीप सिंघल को 50 लाख और 25 लाख रुपये के दो चेक दिए गए। इसके बाद 20 अप्रैल 2024 को पांच लाख रुपये नकद दिए गए। वहीं, 24 अप्रैल को पुनीत के पिता राम गोपाल वर्मा के खाते से 20 लाख रुपये ऑनलाइन संदीप के खाते में भेजे गए।

विज्ञापन

पुनीत का आरोप है कि करीब एक करोड़ रुपये लेने के बाद भी संदीप सिंघल ने भूखंड का सौदा पूरा नहीं किया। वह लगातार उसे आश्वासन देकर टालता रहा और करीब दो साल तक अपने कार्यालय के चक्कर कटवाता रहा। जब उसने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित तौर पर गालीगलौज और मारपीट की। आरोप है कि बाद में बदमाशों को बुलाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फीली चोटियों पर फंसे लोगों तक पहुंच रही मदद, सीएम ने लिया राहत-बचाव अभियान का अपडेट

पुनीत के मुताबिक उसके पिता राम गोपाल वर्मा को भी आरोपी की ओर से धमकाया गया था। इसके कुछ समय बाद उनके पिता को रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक से टक्कर मार दी गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब एक माह तक मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप सिंघल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले से संबंधित जो दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं और उनकी जांच के साथ आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed