फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Leaders CM residence march today protest against purification ritual many join party

'शुद्धिकरण' पर कांग्रेस का सीएम आवास घेराव: बारिश के बीच कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

Mon, 07 Sep 2026 02:37 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 07 Sep 2026 02:37 PM IST
सार

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही कांग्रेस में उबाल है। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास कूच करेंगे।

विज्ञापन
Congress Leaders CM residence march today protest against purification ritual many join party
कांग्रेस का सीएम आवास घेराव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव के लिए निकले। तेज बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएम आवास कूच में शामिल हुए। इस दौरान हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी शामिल हुई। वहीं, कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल शुद्धिकरण मामला तूल पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में तहरीर देने पर भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध कांग्रेस आक्रामक है।  
विज्ञापन


देहरादून में प्रदर्शन: राहुल गांधी पर बरसी भाजपा, जातिवादी फैलाने और उत्तराखंड को बदनान करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया। आगामी चुनाव के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है।

Congress Leaders CM residence march today protest against purification ritual many join party

पार्टी में शामिल हुए कई लोग

सीएम आवास घेराव के दौरान उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल होने वालों में यशपाल राणा पूर्व मेयर रुड़की, भुवनेश खर्कवाल पूर्व प्रमुख यमकेश्वर कोटद्वार, मनोज सैनी पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति हरिद्वार, रामकुमार वालिया(पूर्व दर्जा राज्य मंत्री), रविन्द्र आनन्द(पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति देहरादून)  एडवोकेट सचिन कुमार, पुरोला  शामिल हैं।

हरीश रावत ने एक घंटे रखा मौन व्रत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नई दिल्ली स्थित आवास में एक घंटे का मौन व्रत रखा। हरीश रावत पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य लाभ के लिए नई दिल्ली में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कुछ अनचाहे कारण और अदृश्य शक्तियां बार-बार ऐसी स्थिति पैदा कर दे रही हैं कि मैं उत्तराखंड की ओर प्रस्थान की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूं। उत्तराखंड में अस्पृश्यता व अपमानकारी छुआछूत को संरक्षण दे रही शक्तियों के खिलाफ संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अपनी भागीदारी को दर्ज करने के लिए सात सितंबर को अपने दिल्ली स्थित आवास पर एक घंटे का मौन व्रत रखूंगा और भगवान से प्रार्थना करूंगा कि छुआछूत, सामाजिक भेदभाव पैदा करने वाली शक्तियों को पराजित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed