फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 nominated councilors appointed to Dehradun Municipal Corporation; the board will now have 120 members.

Dehradun News: देहरादून नगर निगम में 20 नामित पार्षद नियुक्त, अब बोर्ड में 120 सदस्य होंगे

Wed, 09 Sep 2026 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
20 nominated councilors appointed to Dehradun Municipal Corporation; the board will now have 120 members.
देहरादून। नगर निगम के बोर्ड में अब 20 नामित पार्षद भी शामिल हो गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद नगर विकास अनुभाग ने मंगलवार, आठ सितंबर को 20 लोगों को नगर निगम में नामित सदस्य नियुक्त किए।
विज्ञापन

नगर निगम का करीब डेढ़ साल का कार्यकाल बीतने को है। ऐसे समय में शासन की ओर से नामित पार्षदों की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन नियुक्तियों के बाद नगर निगम बोर्ड में निर्वाचित पार्षदों के साथ नामित सदस्यों की भी भागीदारी होगी। आगामी बोर्ड बैठकों में कुल 120 पार्षद हिस्सा लेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को सदन में उठा सकेंगे।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार वार्ड 84 बंजारावाला निवासी विजय भट्ट समेत अवनीश कोठारी, मंगल सिंह राठौर, सुषमा जोशी, कैप्टन सुख बहादुर गुरंग, कमल थापा, प्रमिला देवी, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, अजय पाल, रमेश चंद्र काला, रुक्मणी पंवार, शेखर नौटियाल, विनय, अभिषेक परमार, जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीवन रावत, सुरेंद्र मित्तल, के लक्ष्मी और खेमराज उनियाल को नामित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed