Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census 2027 self enumeration to begin on november 16 door to door survey from december 1

उत्तराखंड: जनगणना 2027, घर बैठे दर्ज कर सकेंगे पूरा ब्योरा, 16 से स्व-गणना, दिसंबर में घर पहुंचेंगे कर्मचारी

Wed, 11 Nov 2026 02:14 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 11 Nov 2026 02:14 PM IST
सार

जनगणना की प्रक्रिया में इस बार नागरिकों को खुद अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने तारीखें तय कर दी हैं। स्व-गणना पूरी होने के बाद कर्मचारी घर-घर पहुंचकर विवरण जुटाएंगे।

विज्ञापन
Census 2027 self enumeration to begin on november 16 door to door survey from december 1
उत्तराखंड में जनगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिले में जनगणना की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी। इसके अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान आम नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां जनगणना प्रक्रिया के तहत दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनगणना कार्मिक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न करेंगे।

विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के महत्व के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक निर्धारित अवधि में स्व-गणना प्रक्रिया में भागीदारी कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राजनीति: 2027 में कांग्रेस का CM चेहरा कौन? मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर हरीश रावत का बड़ा बयान

उन्होंने आमजन से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की, ताकि जिले में जनगणना का कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। प्रशासन का जोर जनसहभागिता बढ़ाने और प्रत्येक परिवार तक जनगणना प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने पर है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed