फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Birmau-Kandi motor road riddled with potholes.

Dehradun News: बिरमऊ-कांडी मोटर मार्ग गड्ढों में तब्दील

Sun, 27 Sep 2026 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 27 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Birmau-Kandi motor road riddled with potholes.
तहसील क्षेत्र में करीब एक हजार की आबादी को जोड़ने वाले बिरमऊ कांडी से बिरमऊ मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर 10 वर्षों से डामरीकरण नहीं हुआ। जगह-जगह डामर उखड़ने से सड़क गड्ढों में तब्दील है। इससे ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।मार्ग में कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। पानी की निकासी के लिए बनाए गए स्कबर भी मिट्टी से पटे हैं। इससे बारिश के दौरान मार्ग पर जलभराव और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।मार्ग के किलोमीटर दो पर बना काजवे भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। काजवे में निकली लोहे की सरिया हादसे का कारण बन सकती हैं। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ रामताल गार्डन और नवीन चकराता को जोड़ता है। ग्रामीणों के अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक भी इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं।ग्रामीण दिनेश सिंह, सूरत सिंह, हुकम सिंह, बलवीर सिंह, राजेंद्र सिंह और सुल्तान सिंह ने बताया कि मार्ग के सुधारीकरण की मांग कई बार लोक निर्माण विभाग से की गई, लेकिन बजट का अभाव बताकर मामला टाल दिया जाता है।लोनिवि के ईई विजय कुमार मोघा ने बताया कि मार्ग के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार कर वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed